पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आपत्तियां होने पर अनाज मंडी का काम अटका

आपत्तियां होने पर अनाज मंडी का काम अटका

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नथवान के पास मार्केटिंग बोर्ड द्वारा 85 एकड़ 5 कनाल 7 मरले में अतिरिक्त अनाज मंडी बनानी हैं।
भास्कर न्यूज - रतिया
टोहाना रोड पर 85 एकड़ में बनने वाली अतिरिक्त अनाज मंडी पर आसपास के किसानों ने एतराज जताया हंै। जमीन अधिग्रहण करने के लिए कृषि एवं बागवानी विभाग द्वारा किसानों से आपत्तियां मांगी गई थीं। किसानों का कहना है कि आसपास स्कूल, गुरुद्वारा, ढाणियां हैं, मंडी बनने से रोड पर जाम की स्थिति पैदा होगी।
धूल, मिट्टी के कारण आसपास के लोगों को परेशानियां आएंगी। इसके अलावा कुछ किसानों ने कुछ कीमत पर भी आपत्ति जताई हंै। इसी कारण अतिरिक्त अनाज मंडी की फाइल चंडीगढ़ में अटक कर रह गई हैं। टोहाना रोड पर गांव नथवान के पास मार्केटिंग बोर्ड द्वारा 85 एकड़ 5 कनाल 7 मरले में अतिरिक्त अनाज मंडी बनानी हैं। मौजूदा समय में जो मंडी बनी हुई है, वह करीब 29 एकड़ में होने के कारण मंडी छोटी पडऩे लगी हैं। जिसके चलते ज्यादातर किसानों को अपनी फसलें सैलरों, मॉडल टाउन की सड़कों व मंडी की बाहर की सड़कों पर उतारनी पड़ती हैं।