पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लड़की की इच्छा पर सुरक्षा मुहैया करवाई

लड़की की इच्छा पर सुरक्षा मुहैया करवाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया - प्रेम विवाह रचानी वाली लड़की को बुधवार को उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सतीश कुमार जांगड़ा की अदालत में पेश किया गया। लड़की ने अदालत के समक्ष परिजनों की बजाय प्रेमी संग जाने की बात कही। इससे पहले लड़की ने घर वालों से खतरा बताते हुए घर न जाने की इच्छा जताई थी। इसके बाद उसे नारी निकेतन भेजा गया था। उसे आज पुन: अदालत में पेश किया गया। अदालत ने लड़की की इच्छानुसार उसे प्रेमी के साथ भेज दिया और सुरक्षा देने के भी आदेश दिए। पुराना बाजार निवासी लड़की ने पड़ोसी युवक के साथ चंडीगढ के मंदिर में शादी की थी। लड़की ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सुरक्षा मांगी थी। पहले लड़की व उसके परिजन अपहरण की बात कह रहे थे। बाद में पुलिस ने लड़की को अदालत में पेश किया। अदालत में लड़की ने कहा कि उसने प्रेम विवाह कर लिया हैं और सुरक्षा को लेकर अदालत में याचिका लगा रखी हैं।