पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कीचड़ से गुजर पानी में की गणतंत्र दिवस की रिहर्सल

कीचड़ से गुजर पानी में की गणतंत्र दिवस की रिहर्सल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - टोहाना
गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व हैं लेकिन प्रशासन इसके प्रति कितना सजग हैं यह इससे अनुमान लगाया जा सकता हैं कि राष्ट्रीय समारोह की परेड की रिहर्सल के लिए सैंकड़ों स्कूली बच्चों को कीचड़ में गुजरकर दमकोरा रोड स्थित समारोह स्थल तक जाना पड़ा। इतना ही नहीं उन्हें समारोह स्थल प्रांगण में जमा बरसाती पानी के पास परेड की रिहर्सल करनी पड़ी। प्रशासन की इन अव्यवस्थाओं के प्रति स्कूल शिक्षकों व बच्चों में काफी रोष हैं। भास्कर टीम ने जब मौके पर जाकर अव्यवस्थाओं को देखा तो उन्होंने दबी जुबान में कहा कि ऐसे में समारोह किस तरह से मनाया जा सकेगा। आधे ग्राउंड में तो पानी जमा हैं, बाकी में सीलन हो गई हंै। इसलिए यहां पर बैठने के लिए भी जगह नहीं है।