पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुभाष जयंती पर गोमाराम स्कूल में पौधरोपण किया

सुभाष जयंती पर गोमाराम स्कूल में पौधरोपण किया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फतेहाबाद
राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाणी गोमाराम में गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई। जयंती के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व पौधारोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम देशभक्ति गीत गाकर नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। मुख्यातिथि के तौर पर बाबा भूमणशाह डेरा गद्दाशीन बाबा ब्रह्मदास महाराज जी ने शिरकत की। बाबा ब्रह्मदास महाराज जी ने अपने प्रवचन में कहा कि सेवा भावना ही मनुष्य का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। अध्यापक का आचरण शुद्ध होना चाहिए। शुद्ध आचरण वाले गुरु से शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों का जीवन सफल हो जाता है। इस अवसर पर मुख्य शिक्षक सेवा सिंह मुवाल, शिक्षक विनोद भाटी, समाजसेवी भजनलाल कंबोज, लेखराज कंबोज प्रधान शहीद उद्यम सिंह जनकल्याण संघ, बालकिशन कंबोज, देशराज कंबोज, शिवदेव, राजेंद्र गोपी, दयालचंद कंबोज, सुरेश पहलवान, अशोक कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।