- Hindi News
- लोकायुक्त को 9 सीडी और भी देंगे ताकि जनता को सच पता चल सके : अभय
लोकायुक्त को 9 सीडी और भी देंगे ताकि जनता को सच पता चल सके : अभय
भास्कर न्यूज - फतेहाबाद
इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन फौजी की सीडी को लेकर लोकायुक्त ने रहस्य से पर्दा उठा कर वास्तविकता जगजाहिर कर दी है। इसलिए फौजी के खिलाफ राज्य सरकार तुरंत केस दर्ज कराए और पद से हटाए अन्यथा इनेलो कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर आंदोलन का बिगुल बजा देंगे।
आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक यह मांग पूरी नहीं हो जाती। इसके साथ ही लोकायुक्त के समक्ष 27 जनवरी को नौ सीडी और पेश की जाएगी। अभय चौटाला गुरुवार को पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि इस सीडी के मामले की जांच इनेलो ने पंजाब
एवं हरियाणा हाईकोर्ट के किसी सीटिंग जज से करवाने की
मांग की थी। लेकिन मुख्यमंत्री हुड्डा ने इसकी जांच लोकायुक्त को सौंप दी ताकि मामला ठंडे बस्ते में चला जाए। इनेलो नेता चौटाला ने यह भी कहा कि लोकायुक्त ने तो हुड्डा सरकार एक अन्य नोटिस में पूछा है कि राज्य के नंबर वन और विकास कार्यों को दर्शाने वाले जो होर्डिंग्स और पोस्टर सरकार लगवाती रही है, उसके प्रमाण लोकायुक्त के समक्ष प्रस्तुत करे।