- Hindi News
- एसडीएम ने लिया बिजली पानी सप्लाई का जायजा
एसडीएम ने लिया बिजली-पानी सप्लाई का जायजा
भास्कर न्यूज - टोहाना
कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर शहरवासियों को परेशानी से निजात दिलाने के लिए एसडीएम योगेश मेहता व डीएसपी जगदीश काजला ने शहर के कई स्थानों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बिजली व पानी की आपूर्ति के संबंध में शहरवासियों से जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। बिजली निगम के एक्सईएन एसएल गुप्ता ने बताया कि कुछ हड़ताली कर्मचारी काम पर लौट आए हैं और अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर खराबी को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। एसडीएम ने फाल्ट ढूंढकर बिजली आपूर्ति की जाएगी। लोगों ने बताया कि भाटिया नगर के कुछ हिस्सों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही हैं और कुछ जगहों में दूषित पेयजल आ रहा हैं। इस पर एसडीएम ने जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ होशियार सिंह से लोगों की यह समस्या दूर करने के निर्देश दिए।