पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांवों वालों का सब्र टूटा शहर में हालत अभी ठीक

गांवों वालों का सब्र टूटा शहर में हालत अभी ठीक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फतेहाबाद
हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर हड़ताल के तीसरे दिन सभी विभागों के कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन किया। गुरुवार को सुबह विभागों के कर्मचारी बिजली निगम प्रांगण में इकट्ठे हुए और गेट मीटिंग की।
गेट मीटिंग की अध्यक्षता तालमेल कमेटी के सदस्य बेगराज व हरिचंद कंबोज ने की व संचालन दलीप सिंह ने किया। इसके बाद कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी डीसी कार्यालय पहुंचकर डीसी डॉ. साकेत कुमार को ज्ञापन दिया। वहीं कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जिले के ग्रामीण इलाकों में पूर्णत: ब्लैक आउट की स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते गुरुवार को जिले के कई गांव में बिजली-पानी की सप्लाई शुरू करने को लेकर रोड जाम किए गए।
ये रहे प्रदर्शन में शामिल
गुरुवार के प्रदर्शन में बिजली, जनस्वास्थ्य, स्वास्थ्य शिक्षा, पटवार एवं कानूनगो, एनएचआरएम के कर्मचारी, एमपीएचडब्ल्यू, मार्केट कमेटी, मंडी बोर्ड, वन कर्मचारी, वन मजदूर, पार्ट टाईम कर्मचारी, आंगनबाड़ी व आशा वर्कर, मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ, डीसी आफिस कर्मचारी, रिटायर्ड कर्मचारियों के अलावा किसान सभा, सीटू व खेत मजदूर यूनियन के सदस्य शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि सरकार बातचीत कर उनकी जायज मांगों को पूरा करें। सभी विभागों के कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, खाली पड़े 1 लाख पदों पर स्थाई भर्ती हो, सरकारी विभागों में निजीकरण, ठेका प्रथा, आऊटसोर्सिंग पर रोक लगे, हरियाणा के कर्मचारियों के पंजाब के समान वेतन मिले, छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर किया जाए
कन्हड़ी में लगाया जाम
पिछले तीन दिनों से बिजली न मिलने के विरोध में गुरुवार दोपहर गांव कन्हड़ी वासियों ने गांव के अड्डे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने हिसार चंडीगढ़ सड़क पर पेड़ों की टहनियां डालकर रास्ता बंद कर दिया। जाम लगा रहे ग्रामीणों ने प्रशासन व सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी भी की। महाराज सिंह, ओमप्रकाश, विकास कुमार, राममेहर, कर्मवीर, रूप चंद, बिट्टू, संदीप नैन आदि ने बताया कि पिछले तीन दिनों से गांव में बिजली नहीं आई जिस कारण उन्हें बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सूचना मिलते ही बिजली निगम के एसडीओ ओपी मेहता व थाना शहर प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे तथा जाम लगाने वालों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े थे। एसडीओ ने बताया कि हड़ताल के कारण बिजली आपूर्ति में दिक्कत आई थी लेकिन बुधवार को बिजली चालू कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि कल बारिश के बाद कोई फाल्ट आने के कारण फिर जिबली बंद हुई है। जिसे ठीक करवाना शुरू कर दिया गया है। करीब दो घंटे बाद बिजली ठीक होने पर जाम खोला गया। जिससे सभी ने राहत की सांस ली।



समैण में पंचायत आगे आई

ढींगसरा में भी लगा जाम

गांव समैन में ग्राम पंचायत ने बिजली सप्लाई चालू करवाई। बिजली न आने के कारण

पानी संकट भी हो गया। देर रात ग्रामीण नवनिर्मित 220 केवी बिजली घर पहुंचे और अधिकारियों से बातचीत कर बिजली सप्लाई शुरू करवाई।

हड़ताल के दौरान बिजली पानी समस्या को लेकर गांव ढिंगसरा में लोगों ने रोड जाम कर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीएम बलजीत सिंह व नायब तहसीलदार छेलूराम ने लोगों को समझाया, जिस पर लोगों ने जाम खोल दिया।

यहां भी जाम

गांव ढाणी सांचला-भोजराज के लोगों ने फतेहाबाद चंडीगढ़ मार्ग पर जाम लगाया। मोचीवाली के लोगों ने वीरवार को भूना-अग्रोहा मार्ग पर जाम लगाकर सरकार व हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। गांव लहरियां में बिजली पानी समस्या को लेकर लोगों ने भूना जाखल मार्ग पर प्रदर्शन किया। लोगों ने बुधवार की रात्रि को 33 केवी बिजली घर लहरियां के द्वार गेट भी उखाड़ दिए थे। लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर न आने के कारण ग्रामीणों ने वीरवार को मार्ग पर करीब तीन घंटे तक जाम लगाकर सरकार प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

वहीं विभिन्न विभागों के हड़ताली कर्मचारियों ने गुरुवार को दमन विरोधी दिवस मनाया।

कर्मचारी सरकार से नाराज और लोग कर्मियों से

कर्मचारियों ने की नारेबाजी, लोगों ने रोके रास्ते