पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद करनैल सिंह रंधावा को किया याद

शहीद करनैल सिंह रंधावा को किया याद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंटरलॉकिंग गली व पानी निकासी के लिए बनाए नाले का भी
उद्घाटन किया
भास्कर न्यूज - जाखल
गांव कासिमपुर के शहीद हुए करनैल सिंह रंधावा की याद में बनाए गए स्मारक का गुरुवार को अनावरण कृषि मंत्री परमवीर सिंह ने किया। अनावरण के बाद कृषि मंत्री ने शहीद के पिता कुलवंत सिंह, माता सुरजीत कौर, भाई सतनाम सिंह, गुरनाम सिंह, जरनैल सिंह, नायब सिंह व हरबंस सिंह से भी मुलाकात कर श्हादत पर संवेदना व्यक्त करते कहा कि करनैल सिंह की शहादत पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उनकी शहादत को कभी भी नहीं भूलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। प्रतिमा पर पांच लाख रुपये की लागत आई है। इससे पहले कृषि मंत्री ने ग्राम पंचायत की ओर से करीब 8 लाख रुपये की लागत से बनाई गई मंजीत सिंह की इंटरलॉकिंग गली व पानी निकासी के लिए बनाए नाले का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर ब्लॉक समिति चेयरमैन नरेंद्र कुक्कू, ग्राम सचिव नरेश कुमार, विजय भाटिया, सतीश कुमार, पंचायत अधिकारी हरविंद्र शर्मा व अन्य लोग भी थे।