- Hindi News
- गड्ढा खोद मिट्टी डाली सड़क पर, बारिश के बाद हुआ कीचड़
गड्ढा खोद मिट्टी डाली सड़क पर, बारिश के बाद हुआ कीचड़
ञ्चशहीद उधम सिंह पार्क के साथ सड़क पर खोदा था गड्ढा
भास्कर न्यूज - फतेहाबाद
रिलायंस कंपनी द्वारा शहर में भूमिगत फोरजी केबल बिछाई जा रही है। जिसके चलते कंपनी के कर्मचारियों ने सप्लाई बॉक्स दबाने के लिए शहीद उधम सिंह पार्क के साथ सड़क पर गड्ढा खोदा था।
जिससे निकली मिट्टी सड़क पर छोड़ दी। बारिश आने के बाद रोड पर कीचड़ हो गया। थाना रोड व चार मरला कालोनी को जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदार कृष्ण कुमार, विशाल, मिट्ठू सचदेवा, दीनानाथ आदि दुकानदारों ने बताया कि ठेकेदार ने गड्ढा खोदकर सप्लाई बॉक्स तो दबा दिया, लेकिन मिट्टी सड़क पर ही छोड़ दी। मिट्टी उठाने के लिए कई बार ठेकेदार व उसके कारिंदों को कहा गया था, लेकिन वे मिट्टी उठाने की बजाए वहीं पर छोड़ दी। बुधवार को बारिश होने के बाद मिट्टी पूरी सड़क पर फैल गई। जिससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।