पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ...यहां, तंवर को काले झंडे दिखाने का प्रयास

...यहां, तंवर को काले झंडे दिखाने का प्रयास

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाखल - हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ सदस्यों ने गुरुवार को सांसद अशोक तंवर के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया। गांव पूर्णमाजरा में अतिथि अध्यापकों ने सांसद को काले झंडे दिखाने का भी कार्यक्रम बनाया। इसे लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गई थी।
लेकिन इसकी जानकारी जैसे ही गांव पूर्णमाजरा के लोगों को लगी तो उन्होंने अध्यापकों के इस कार्य पर विरोध जताया। वहीं सांसद के देरी से आने के कारण अध्यापकों ने गांव में निर्धारित उक्त कार्यक्रम का टाल दिया और गांव से कुछ दूरी पर जाकर हिम्मतपुरा के पास सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया। संघ के राज्य कमेटी सदस्य कृष्ण धारसूल के नेतृत्व में पहुंचे करीब 50 अतिथि अध्यापकों ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सांसद तंवर के पास उनकी मांगों के लिए समय नहीं है।