पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबह 9 बजे ही है जिले के स्कूलों का समय

सुबह 9 बजे ही है जिले के स्कूलों का समय

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद - फतेहाबाद जिले के स्कूलों के खुलने का समय सुबह 9 बजे से लेकर शाम साढ़े 3 बजे तक है। शिक्षा विभाग द्वारा सर्दकालीन अवकाश समाप्त हो चुके हैं और अब स्कूलों का यही समय है। हालांकि सर्दियों के चलते हिसार आदि जिलों में जिला उपायुक्त ने अपने स्तर पर स्कूलों का समय सुबह 10 बजे कर दिया है लेकिन फतेहाबाद जिले में स्कूलों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसलिए जिले के स्कूल पहले वाले समय पर ही लगेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी आशा ग्रोवर ने कहा कि उनके पास स्कूल समय में फेर बदल को लेकर विभाग व डीसी की ओर से इस प्रकार के कोई निर्देश नहीं मिले हैं। इस संबंध में फतेहाबाद भास्कर में शुक्रवार को जो समाचार प्रकाशित हुआ था, वह हिसार जिले से संबंधित था। इस भूल पर हमें खेद है।