पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जापान के प्रधानमंत्री के विरोध में प्रदर्शन

जापान के प्रधानमंत्री के विरोध में प्रदर्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फतेहाबाद
जापान के प्रधानमंत्री इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में मेहमान के तौर पर नई दिल्ली आएंगे। लेकिन उनके इस दौरे को लेकर परमाणु विरोध मोर्चा ने विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया है।
शुक्रवार को विरोध जताने के लिए मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य सड़कों पर उतर आए और धरना दे नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया।प्रदर्शनकारी प्रदर्शन शुरू करने से पहले अंबेडकर चौक पर एकत्र हुए और धरना दे दिया। धरने की अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष सुभाष पूनिया ने की।
उन्होंने धरने पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जापान के प्रधानमंत्री गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत करने के लिए भारत के दौरे पर आ रहे हैं। हम उनका स्वागत करने को तैयार हैं लेकिन इस दौरान वे परमाणु संयंत्र के लिए करार करेंगे जोकि सरासर गलत है।