पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मार्केट कमेटी के माली ने फंदा लगा कर दी जान

मार्केट कमेटी के माली ने फंदा लगा कर दी जान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चखुदकशी का कारणों का नहीं चला पता
भास्कर न्यूज - जाखल
जाखल मार्केट कमेटी में माली के पद पर कार्यरत बलजीत सिंह ने अपने ही गांव म्योंदकलां में एक पेड़ की मदद से गले में फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। लेकिन न तो उसके परिजन और न ही मार्केट कमेटी के अधिकारी और पुलिस यह पता कर सके हैं कि बलजीत सिंह ने खुदकुशी क्यों की है। करीब 40 वर्षीय बलजीत सिंह शुक्रवार सुबह सात बजे म्योंदकलां के बस स्टैंड के पास एक पेड़ से लटकता हुआ मिला। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। इसके साथ ही उसके परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि अभी तक यह पता यह मालूम नहीं हो सका है कि बलजीत सिंह ने खुदकुशी क्यों की है। बलजीत सिंह के तीन पुत्र हैं जिनमें सबसे बड़ा पुत्र जसप्रीत 12वीं पास है। जबकि दो अन्य लवप्रीत और अमन है जिनकी उम्र क्रमश: 12 व 6 साल है।
सही ड्यूटी देता था
मार्केट कमेटी जाखल के सचिव अनिल पुरुषार्थी ने कहा कि बलजीत सिंह माली के पद पर कार्यरत था और वह अपनी ड्यूटी भी सही तरह से करता था। उसका काम व व्यवहार भी ठीक था। बलजीत सिंह ने खुदकुशी का कदम क्यों उठाया उसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। उसका किसी से कोई विरोध भी नहीं था।