- Hindi News
- जिले से बाहर की महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया तो कार्रवाई होगी
जिले से बाहर की महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया तो कार्रवाई होगी
भास्कर न्यूज - रतिया
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शहर के अल्ट्रासाउंड संचालकों की बैठक ली। बैठक में लिंगानुपात को कम करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विभाग ने कहा कि जिले से बाहर की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड न करें। एसएमओ डा. वीके जैन ने कहा कि अल्ट्रासाउंड संचालक रिकार्ड को मेंटेन रखें। अल्ट्रासाउंड करवाने वाली गर्भवती महिलाओं का पूरा रिकार्ड रखा जाए, ताकि जरूरत पडऩे पर संपर्क किया जा सके। 20 सप्ताह से पहले अल्ट्रासाउंड करवाने वाली महिलाओं की सूचना विभाग को दें। क्योंकि इस दौरान कन्या भ्रूण हत्या की आशंका ज्यादा रहती हैं। अल्ट्रासाउंड के दौरान संचालक पूरी वर्दी में होना चाहिए।
उसके कोट पर नेम प्लेट हो और साथ में सहायक का होना भी जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी संचालक गर्भ में पल रहे बच्चे के लिंग की जांच न करे। यदि कोई ऐसा मामला आता हैं तो संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर डॉ. सुनीता चावला, डॉ.दीपक शर्मा, डॉ.अमनदीप, नरेश गोयल, सुनीता गोयल, दशमेश गर्ग, विजय मेहता मौजूद थे।