पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रतिया टोहाना में भी लगाए काले बिल्ले

रतिया-टोहाना में भी लगाए काले बिल्ले

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - टोहाना
सामान्य अस्पताल के सभी चिकित्सकों ने अपनी मांगों के लिए काले बैज लगाकर सरकार की नीतियों का विरोध किया। हालांकि इससे रोगियों को कोई परेशानी नहीं क्योंकि सभी डॉक्टर अपनी ड्यूटी कर रहे थे लेकिन डॉक्टरों ने काले बैज लगाकर रोष जताया।
एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग ने बताया कि पिछले काफी लंबे समय से चिकित्सकों की मांगों अधूरी पड़ी हुई है। जिसके लिए कई बार सरकार को अवगत करवा चुके हैं लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। इसी कारण डॉक्टरों में रोष व्याप्त है। मांगों के बारे में उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की भर्ती के समय से ही सभी चिकित्सकों को क्लास वन का अधिकारी घोषित किया जाए, एसीपी के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं देने संबंधी शर्त समाप्त की जाए, करीब दो वर्ष पूर्व चिकित्सकों द्वारा लिए गए सामूहिक अवकाश का बकाया वेतन दिया जाए तथा स्पेशलिस्ट चिकित्सकों के पैकेज के भेदभाव को समाप्त किया जाए। रोष व्याप्त करने वालों में डॉ. सतीश गर्ग, डॉ. एमएल गुप्ता, डॉ. कुसुम गुप्ता, डॉ. एचएस सागु, डॉ. कुणाल वर्मा, डॉ. राजेश सिंगला, डॉ. हनुमान सिंह, डॉ. शिनू शामिल थे।
एसएमओ ने भी लगाए बिल्ले
रतिया - दो साल पहले सरकारी डॉक्टरों के दो दिन के काटे गए वेतन व अन्य मांगों को लेकर हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर सरकारी डॉक्टरों ने शुक्रवार को काले बिल्ले लगाकर रोष जताया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एसएमओ वीके जैन सहित अन्य डाक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर काम किया।जिला प्रधान डॉ. सतीश गर्ग ने कहा कि करीब दो साल पहले मॉस कैजुअल्टी के तहत डाक्टरों ने दो दिन की छुट्टी ली थी।