- Hindi News
- सीएम आएंगे तो मिलेगा भूना को बस स्टैंड, वरना...
सीएम आएंगे तो मिलेगा भूना को बस स्टैंड, वरना...
दलबीर जाखल - भूना
करोड़ों की लागत से तीन माह पहले तैयार हुआ भूना का बस स्टैंड उद्घाटन करने वालों की राह देख रहा है। बस स्टैंड का शुभारंभ न होने के कारण फतेहाबाद रोड पर बसों का सड़क के बीचो-बीच जमघट बना रहता है।
वहीं बस स्टैंड का शुभारंभ करवाने के लिए सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आने का इंतजार किया जा रहा है। यानि जब तक सीएम नहीं आएंगे तब तक शायद ही भूना को नया बस स्टैंड मिले। जिसके कारण रोड जाम जैसी स्थिति लोगों के लिए समस्या का सबब बनी हुई है। सामाजिक संगठनों व भूना वासियों ने नवनिर्मित बस स्टैंड का शुभारंभ करके जन सुविधा के लिए समर्पित करने की मांग उठाई हैं। लॉयंस क्लब रायल के सचिव डॉ. जितेंद्र तूर, विश्व मानव परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र गोयल, वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष उमाशंकर सिंगला आदि ने बस स्टैंड का शुभारंभ करने के लिए मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा व रोडवेज महाप्रबंधक महताब सिंह खरब को ज्ञापन भेजकर मांग की है।