- Hindi News
- कांग्रेस व भाजपा दोनों सगी बहनें : का. इंद्रजीत
कांग्रेस व भाजपा दोनों सगी बहनें : का. इंद्रजीत
ञ्च कांग्रेस का दूसरा नाम घोटाला व भ्रष्टाचार
भास्कर न्यूज - रतिया
देश व प्रदेश का कृषि संकट महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, उदारीवाद व निजीकरण की नीतियों की वजह से हैं। इसलिए इन नीतियों को बदलने के लिए राजनीति में बदलाव जरुरी है। इन नीतियों में बदलाव के लिए जनता के पास वामपंथी ही विकल्प है। यह बात माकपा के राज्य सचिव कामरेड इंद्रजीत सिंह ने शनिवार को वाटर वक्र्स प्रांगण में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि जनता की रोजी-रोटी, मान-सम्मान व अन्य मुद्दों को लेकर वामपंथी पार्टियां लगातार संघर्षशील जनता का नेतृत्व करती आई हैं। इन्हीं मुद्दों को हल करवाने के लिए वामपंथी पार्टियां चुनाव लड़ती हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनावों में हरियाणा में वामपंथी पार्टियों ने चार लोकसभा की सीटों पर चुनाव लडऩे का निर्णय लिया है। इनमें सिरसा व हिसार सीट सीपीआईएम लड़ेगी तथा करनाल व अंबाला सीट पर सीपीआई चुनाव लड़ेगी। चुनावों को लेकर 23 फरवरी को हिसार में बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें माकपा के पोलित ब्यूरो कामरेड सीताराम येचुरी तथा माकपा की राष्ट्रीय सचिव कामरेड अमरजीत कौर संबोधित करेंगे।