पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीसरी बार भी सरकार बनाएगी कांग्रेस : तंवर

तीसरी बार भी सरकार बनाएगी कांग्रेस : तंवर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फतेहाबाद
सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. अशोक तंवर ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कॉर्ड के बुकलेट के जरिए रिलीज किया।
उनके साथ फतेहाबाद के विधायक व सीपीएस प्रह्लाद सिंह गिल्लांखेड़ा व अन्य कांग्रेस नेता भी थे। उन्होंने दावा किया कि केंद्र और प्रदेश में तीसरी बार कांग्रेस अपने दमखम पर ही सरकार बनाएगी। शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से रूबरू होते हुए सांसद तंवर ने कहा कि उन्होंने सिरसा लोकसभा क्षेत्र में अब तक 40 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए हैं। जो विकास कार्य करवाए हैं उनके बारे में लोगों को जानकारी देने के इरादे से वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मदद से 28 जनवरी से नरवाना हलके के धमतान साहिब से ‘जय सिरसा लोकसभा यात्रा’ की शुरुआत करेंगे। वह यात्रा पूरे सिरसा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होते हुए 7 फरवरी को सिरसा के भगत सिंह चौक पर जाकर संपन्न होगी। रास्ते में जो भी बड़े गांव आएंगे वहां पर जनसभाएं भी की जाएंगी।