नवोदय प्रवेश परीक्षा 8 को
फतेहाबाद - जवाहर नवोदय विद्यालय खारा खेड़ी में छटी कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को सुबह साढ़े 11 बजे आयोजित की जाएगी। परीक्षा महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल व अपेक्स पब्लिक स्कूल फतेहाबाद में होगी।
यह जानकारी देते हुए बीईओ सदानंद वत्स ने बताया कि सरकारी व मान्यता प्राप्त स्कूलों के विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र स्कूल मुखिया/अभिभावक फतेहाबाद खंड शिक्षा कार्यालय से 31 जनवरी तक प्राप्त कर लें। उन्होंने बताया कि फतेहाबाद खंड के अधीनस्थ मिडल हेड की ट्रेनिंग 28 जनवरी से 1 फरवरी तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद में होगी। सभी मिडल हेड को इस ट्रेनिंग में भाग लेना आवश्यक हैं।