कलम छोड़ हड़ताल करेंगे कनिष्ठ अभियंता
भास्कर न्यूज - टोहाना
जोन के सभी विभागों के कनिष्ठ अभियंताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी वेतन विसंगतियों सहित अन्य सभी मांगों को पूरा नहीं किया तो वे 11 फरवरी से कलम छोड़ हड़ताल करेंगे। अपनी मांगों के समर्थन में जोन के सभी विभागों के 32 कनिष्ठ अभियंताओं ने काले बैज लगाकर रोष जताया।
काले बैज लगाकर करेंगे विरोध
डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के बैनर तले सिंचाई विभाग कार्यालय में सोमवार को सभी कनिष्ठ अभियंताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी की
और अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की। एसोसिएशन के सचिव विजय शर्मा ने बताया कि लगातार तीन दिन तक वे काले बैज लगाकर रोष जताएंगे।
११ फरवरी से हड़ताल पर
यदि सरकार ने उनकी वेतन विसंगतियों बारे मांगों को पूरा नहीं किया तो वे 11 फरवरी से कलम छोड़ हड़ताल करेंगे। रोष जताने वालों में कपिल, भूप सिंह, राकेश मित्तल, संदीप शर्मा, नरसिंह शर्मा, महावीर, बलविंद्र व नत्थू राम सहित अन्य जेई भी थे।