पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण में हो रहा घटिया टाइलों का इस्तेमाल

इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण में हो रहा घटिया टाइलों का इस्तेमाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जाखल
अनाज मंडी की बनाई जा रही इंटरलॉकिंग सड़कों में इस्तेमाल हो रही टाइलें घटिया स्तर की हैं। टाइलों के किनारे जहां टूटे फूटे हैं वहीं इनकी क्वालिटी भी बढिय़ा स्तर की नहीं है। इस वजह से टाइलें आपस में ठीक ढंग से जुड़ भी नहीं पा रही हैं। इनके जोड़ में दरार दिखाई देती हैं।
हरियाणा राज्य मार्केटिंग बोर्ड की ओर से मार्केट कमेटी के अधीन आने वाली जाखल अनाज मंडी के फर्शों सहित तमाम सड़कों का निर्माण करवाया जाना प्रस्तावित है। बोर्ड की ओर से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया है। अनाज मंडी के फर्शों का निर्माण तो कार्य पूरा हो चुका है जबकि सड़कों का निर्माण इंटरलॉकिंग टाइलों से किया जा रहा है। लेकिन सड़कों पर लगाई जा रही इंटरलॉकिंग टाइलें गुणवत्तायुक्त नहीं है। कृष्णा मंदिर से सुभाष चौक सब्जी मंडी की ओर जाने वाली सड़क पर लगाई गई इन टाइलों के जोड़ आपस में मेल नहीं खा रहे हैं।