- Hindi News
- गंगा स्कूल ने जारी किया वर्ष 2014 का कैलेंडर
गंगा स्कूल ने जारी किया वर्ष 2014 का कैलेंडर
भास्कर न्यूज - जाखल
ज्ञान गंगा इंटरनेशनल स्कूल बलरां की ओर से सोमवार को कैलेंडर 2014 का जारी किया गया।
इसके साथ ही स्कूल की वेबसाइट भी शुरू की।
स्कूल संस्थापक साधूराम मित्तल ने कैलेंडर जारी करते हुए बताया कि इस कैलेंडर में स्कूल की प्रत्येक गतिविधियों और महत्वपूर्ण दिन व छुट्टियां आदि शामिल की गई हैं। इससे बच्चों को महत्वपूर्ण दिन के बारे में पहले से जानकारी रहेगी और वे उसके मुताबिक तैयारी कर सकेंगे। प्रिंसिपल दलबीर सिंह भुल्लर ने बताया कि स्कूल की ओर से जारी कैलेंडर एक दर्पण का काम करेगा। कार्यक्रम के दौरान स्कूल ने अपनी वेबसाइट का भी अनावरण किया है। इसकी मदद से स्कूल की सभी जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन सुरेश मित्तल, निदेशक सीताराम मित्तल, वाइस चेयरमैन अशोक बंसल व समस्त स्टाफ सदस्य भी थे।