पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीईओ करेंगे छेड़छाड़ की जांच

बीईओ करेंगे छेड़छाड़ की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया - गांव सहनाल में जेबीटी अध्यापक द्वारा छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले की शिकायत को लेकर शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। विभाग ने खंड शिक्षा अधिकारी बलबीर सिंह को जांच के आदेश दिए हैं। गांव सहनाल की छात्राओं ने जेबीटी अध्यापक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। छात्रा ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। बाद में पंचायत के लोग बीईओ के पास शिकायत लेकर पहुंचे। बीईओ ने इसको लेकर स्कूल की मुख्य इंचार्ज तजेंद्र कौर के नेतृत्व में दो महिला अध्यापिकाओं की कमेटी गठित की थी। महिला अध्यापिकाओं ने मामले की जांच की और रिपोर्ट बीईओ को सौंप दी। मामला विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया है। अब बीईओ बलबीर सिंह स्वयं स्कूल में जाकर मामले की जांच करेंगे।



> बीबीएमबी में स्टॉफ की कमी सामने आई