खालसा कालेज में अखंड पाठ का भोग डाला
भास्कर न्यूज। रतिया
राजकीय खालसा कालेज में सोमवार अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया। अरदास कर सुख-समृद्वि की कामना की गई।
प्राचार्य रणधीर सिंह ने बताया कि कालेज के छात्रों द्वारा हर साल सुख समृद्वि के लिए पाठ का रखवाया जाता है इसी कड़ी के तहत कालेज में 25 जनवरी को पाठ का प्रकाश किया गया जिसका ा भोग आज डाला गया है। कार्यक्रम के दौर ढाडी जत्थों के रागी ने सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया। छात्रों को गुरु के दिखाए मार्ग पर चलने के लिए कहा उन्हें कहा कि आज इंसान मोह माया में अपने पराए को भूल गया है। कुछ समय परमात्मा के लिए भी निकालना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान गुरू का अटूट लंगर भी चलाया गया। इस मौके पर प्रो. प्रेम मेहता, मंगल सिंह, वरूण बजाज, सुरेंद्र, सज्जन कुमार, परमजीत संधा, शैलेंद्र कुमार व कृष्ण कुमार मौजूद थे।