पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार कर रही शोषण : निशान

सरकार कर रही शोषण : निशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना - दो फरवरी को होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा ((एचटेट)) के परीक्षा केंद्रों को लगभग दो सौ से तीन सौ किलो मीटर की दूरी पर बना कर प्रदेश सरकार ने पात्रता परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के साथ घोर अन्याय किया है। यह आरोप इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता निशान सिंह ने लगाया। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी, फरीदाबाद तथा पलवल जैसे दूर दराज के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए परीक्षार्थियों पर जहां आर्थिक रूप से बोझ पड़ेगा वहीं मानसिक तौर पर परेशानी का सामना भी करना पड़ेगा। जिसके उनके परीक्षा परिणाम पर बुरा असर पड़ेगा। दूर दराज क्षेत्रों में बने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए विशेष कर लड़कियों व नवजात बच्चों वाली माताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत उन्हें नजदीक का सेंटर प्रदान करे ताकि उन्हें बेवजह की परेशानी से निजात मिल सके। इस अवसर पर उनके साथ हल्का प्रधान हरि सिंह महरिया, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला प्रधान नौरंग जांगड़ा, प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष बलदेव सैनी, शहरी प्रधान कृष्ण सैनी, पार्षद राजेंद्र बल्ली, बलवीर शर्मा आदि माजूद थे।