‘जय सिरसा लोकसभा यात्रा’ आज से
फतेहाबाद - सिरसा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में ‘जय सिरसा लोकसभा यात्रा’ की शुरुआत मंगलवार को क्षेत्र के नरवाना विधानसभा हलके के गांव धमतान साहिब से शुरू की जाएगी। इस यात्रा के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन को विस्तार से जानकारी दी जाएगी।