पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दे: नायक

सरकार गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दे: नायक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रतिया
अखिल भारतीय गौ क्रांति मंच द्वारा गौ वंश को बचाने के लिए 23 फरवरी को रामलीला मैदान दिल्ली में की जा रही हुंकार रैली को लेकर मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को रैली का न्यौता दिया। पदाधिकारियों ने मंगलवार को गांव नागपुर, हड़ोली, रतिया, अहरवां, पालसर, हमजापुर, चिम्मो में जनसंपर्क अभियान चलाया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश नायक ने कहा कि गौ माता को हिंदु धर्म में माता का दर्जा दिया हुआ है। देश में पशु-पक्षियों को राष्ट्रीय पशु पक्षी का दर्जा दिया हुआ है। सरकार गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दें। गौ वंश को बचाने के लिए देशभर में अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने गौ आयोग गठित कर दिया है। इस मौके पर गौ रक्षा दल के अध्यक्ष बलराज सिंह, हिंदु गौ पुत्र सेना के अध्यक्ष बलदेव सिंह, डेनी वाल्मीकि, हरज्ञान, विनोद, गुरनाम, निर्मल सिवाच, संदीप, विक्रम भी मौजूद थे।