पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीनियर में ममता, जूनियर में सविता छाई

सीनियर में ममता, जूनियर में सविता छाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया - गांव हड़ोली के स्टैंडर्ड हाई स्कूल में मंगलवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सीनियर व जूनियर वर्गों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया। सीनियर वर्ग में ममता, नवदीप कौर व प्रिया की टीम प्रथम रही। आर्यन, बलबीर व दीपांशु की टीम द्वितीय, प्रियंका, प्रिंस व सुखदीप की टीम तृतीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में सविता, गुरविंद्र, ऋतिका की टीम प्रथम, राजबीर, पूजा, नवदीप की टीम द्वितीय व गुरप्रीत, वीरेंद्र व मंजू की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि करना था। विद्यार्थियों से देश की भौगोलिक, राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक स्थिति के बारे में प्रश्न पूछे गए। प्रबंधक सुखदेव मान ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों के ज्ञान का पता चलता है। उन्हें ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस मौके पर सतकरतार, राजीव धमीजा, हरजीत, सुनील, कर्मजीत, हरविंद्र सिंह मौजूद थे।