मनरेगा मजदूरों ने घेरा बीडीपीओ आफिस
ञ्चमजदूरों ने नारेबाजी कर जताया रोष
भास्कर न्यूज - रतिया
गांव भरपूर के मनरेगा मजदूरों ने मंगलवार को बकाया काम की मांग को लेकर बीडीपीओ कार्यालय का घेराव किया। गुस्साए मजदूरों ने मनरेगा अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। मजदूरों का कहना था कि उन्हें काम नहीं दिया जा रहा, जिस वजह से वे खाली बैठने को मजबूर हैं।
जिला पार्षद रामचंद्र सहनाल, बूटा सिंह, हरबंस, नेक सिंह, बलबीर, रघुबीर ने कहा कि गांव के करीब सौ मजदूरों को खूनन माइनर पर 14 दिन के लिए साफ सफाई का काम दिया गया था, लेकिन मनरेगा अधिकारियों ने 9 दिन काम करने के बाद उन्हें हटा दिया। उन्होंने बकाया काम की मांग को लेकर कई बार अधिकारियों से मिले, लेकिन समाधान नहीं किया गया। काम न मिलने से खफा मजदूर बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे। सूचना मिलने पर एबीपीओ रविंद्र गढ़वाल ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों को काम दिलाने का आश्वासन दिया।