पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा केंद्र बदलने को देंगे ज्ञापन: वेद

परीक्षा केंद्र बदलने को देंगे ज्ञापन: वेद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया - भाजपा के सोशल मीडिया विंग डीसी को ज्ञापन सौंपकर एचटेट परीक्षा केंद्रों को बदलने की मांग करेगी। प्रदेशाध्यक्ष वेद फूलां ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिला रोहतक व झज्जर के परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र आसपास बनाए गए हैं। जबकि अन्य जिलों के परीक्षार्थियों को दूर के केंद्र दिए गए हैं। सरकार ने इसमें भी विकास कार्यों में भेदभाव की तरह दूसरे जिलों के परीक्षार्थियों से पक्षपात किया है। इन परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए 8 से 10 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। गरीब परिवारों से जुड़े परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाएं पहले ही सुरक्षित नहीं है। सरकार ने दूर के परीक्षा केंद्र स्थापित करके लड़कियों व महिला परीक्षार्थियों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।