- Hindi News
- बाइक सवारों ने महिला के कानों की बालियां छीनी
बाइक सवारों ने महिला के कानों की बालियां छीनी
भास्कर न्यूज - फतेहाबाद
माडल टाउन में दो बाइक सवार घर के बाहर धूप सेंक रही बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां छीनकर फरार हो गए। पीडि़त महिला के परिजनों ने अपने स्तर पर स्नेचरों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। अभी तक स्नेचिंग की घटना के बारे में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। माडल टाउन निवासी बुजुर्ग महिला दयावंती अपनी पड़ोसन गंगादेवी के साथ घर के बाहर बैठी धूप सेंक रही थी।
इसी दौरान सीनियर माडल स्कूल की ओर से बाइक पर सवार दो युवक आए और उसके कानों की सोने की बालियां छीनकर वापस स्कूल की ओर भाग निकले। सिटी एसएचओ गौरव शर्मा ने बताया कि अभी तक स्नेचिंग के संबंध में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है तो मामले की जांच की जाएगी।