बैल बिदका, तीन छात्र घायल
रतिया - टोहाना रोड पर मंगलवार शाम बैल बिदकने से तीन छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उन्हें रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर स्कूल के प्राचार्य व परिजन मौके पर पहुंचे उन्होंने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। डीएवी स्कूल के करीब 20 छात्र छुट्टी के बाद घर जाने के लिए बस के इंतजार में खड़े थे।