पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी के आरोपियों से समान बरामद

चोरी के आरोपियों से समान बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रतिया
पुलिस ने ताऊ देवी लाल मार्केट में हैप्पी स्टूडियो से चारी करने के आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को उनसे समान बरामद कर लिया। आरोपियों ने चोरी की कई वारदातें कबूली है। आरोपियों को पुलिस हिसार जेल से प्रोडक्शन वांरट पर लाई। आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर है आरोपियों में भूना निवासी मक्खन,अशोक,व जगदीश शामिल हैं। मक्खन व अशोक को पुलिस जेल से ले आई जबकि जगदीश भिवानी जेल में है। उसे भी पुलिस प्रोटेक्शन वारंट पर लाएगी। आरोपियों ने कई जगह चोरी की बात कबूली है।
नए बस स्टैंड के हैप्पी स्टूडियो से दो कंप्यूटर, एक वीडियो कैमरा, स्टिल कैमरा, मेमोरी कार्ड, एलसीडी समेत दो लाख रुपये का सामान चोरी हो गया। पुलिस ने मेहमडा निवासी मंजीत की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। सीआईए पुलिस ने भूना के मक्खन व अशोक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्टूडियो से चोरी की बात क बूली। पुलिस ने दोनों का रिमांड लेकर पूछताछ की पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अपने साथी जगदीश के साथ चोरी की बात कबूली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने स्टूडियो से चोरी किया सामान आरोपियों के घर से बरामद कर लिया। एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की निशान देही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया इसके अलावा आरोपियों ने भूना, उकलाना से ट्रैक्टर व तोशाम से जेवरात चुराने की बात कबूली है। आरोपियों की निशानदेही पर छापे मारे गए है।