एचटेट परीक्षा केंद्रों के लिए धारा 144
भास्कर न्यूज - फतेहाबाद
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर 1 व 2 फरवरी को धारा 144 लागू की गई है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 1 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक पीजीटी ((लेवल- 1)) की परीक्षा होगी जबकि 2 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक पीआरटी ((लेवल- 2)) और शाम को 3 बजे से 5.30 बजे तक टीजीटी ((लेवल- 3)) के लिए एचटेट परीक्षा होगी। जिले में परीक्षा के लिए 18 केंद्र बनाए गए हैं जिन पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों में सही संचालन और सुरक्षा के लिए सीसी कैमरों का भी प्रबंध किया गया है।