- Hindi News
- मोबाइल छीनने के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
मोबाइल छीनने के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
रतिया - पुलिस ने मोबाइल छीनने के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। ढाणी बबनपुर निवासी जगदीप सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह वह खेत में पानी लगाने गया हुआ था। तभी मोटर पर उसने अपना मोबाइल चार्ज लगाकर खेत में काम करने लगा। जब वह पानी लगा रहा था तो गांव के सतनाम, मिता, बुधराम व चरणजीत सिंह मोटर के कमरे में घुस गए और उसका मोबाइल चुरा लिया। जब उसने रोका तो वे गाली गलौज करते हुए उससे मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।