गिल ने सिरसा लोकसभा के लिए आवेदन किया
कहा सौ फीसदी जीतूंगा अगर टिकट मिली तो
भास्कर न्यूज - रतिया
कांग्रेस हाईकमान द्वारा प्रदेश में चुनाव समिति गठित करने के साथ ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
इस कड़ी में सिरसा लोकसभा सीट पर दावा जताने के लिए पूर्व सांसद आत्मा सिंह गिल भी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने सिरसा लोकसभा सीट पर कांग्रेस की तरफ से चुनाव लडऩे की दावेदारी पेश की है। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस हाईकमान के पास अपना आवेदन प्रेषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर हाईकमान ने उन्हें टिकट दी तो सौ फीसदी सीट जीतकर कांग्रेस की झोली में डालूंगा। गिल रतिया के गांव बलियाला के मूल निवासी हैंऔर वे रतिया हल्का से विधायक व सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं।