पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दौड़ में राजविंद्र और मंजीत कौर ने मारी बाजी

दौड़ में राजविंद्र और मंजीत कौर ने मारी बाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रतिया
राजकीय खालसा त्रिशताब्दी महाविद्यालय में बुधवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के बास्केटबाल कोच रवींद्र राणा ने किया। लड़कों की 5 हजार मीटर दौड़ में राजविंद्र प्रथम, गुरप्रीत द्वितीय व अमित कुमार तृतीय स्थान पर रहा।
1500 मीटर दौड़ में अमित प्रथम, कुलवंत द्वितीय व राजविंद्र तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में मंजीत कौर प्रथम, कृपाल कौर द्वितीय व कमलेश रानी तृतीय स्थान पर रही। शॉटपुट में निर्मल प्रथम, राजबीर द्वितीय, कुलविंद्र तृतीय, लड़कियों में मंजीत कौर प्रथम, कृपाल कौर द्वितीय, सरोजबाला तृतीय स्थान पर रही। ऊंची कूद में अजय प्रथम, रवींद्र द्वितीय, राजबीर तृतीय, लड़कियों में मंजीत कौर प्रथम, किरण बाला द्वितीय व सरोज रानी तृतीय स्थान पर रही। गुरुवार को लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, रिले लेस, जैवलियन थ्रो व लड़कों की 100 मीटर, 200 मीटर व 800 मीटर दौड़ मुकाबले करवाए जाएंगे। इस मौके पर प्रोफेसर प्रेम मेहता, मंगल सिंह, वरुण बजाज, सुरेंद्र सभरवाल, सज्जन कुमार, परमजीत संधा, कृष्ण कुमार, सोनिया गुप्ता, शालिनी मेहता मौजूद थी।