पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद चौक पर भरा सीवर का पानी

शहीद चौक पर भरा सीवर का पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोहाना - शहीद चौक पर पिछले चार दिनों से सीवरेज का पानी जमा होने से राहगीरों व दुकानदारों को बड़ी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार कर्मवीर, अशोक कुमार, उमेद सिंह, सुरेंद्र कुमार, महावीर, अनिल बांसल ने बताया कि शहीद चौक के चारों ओर सीवरेज का पानी भरा हुआ है। जिससे राहगीरों, वाहन चालकों व दुकानदारों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि यहां पर काफी समय से समस्या बनी हुई है। आए दिन सीवरेज जाम होकर यहां पर सड़कों पर पानी जमा हो जाता है। जिससे सारा दिन यहां पर बदबू फैली रहती है। उन्होंने बताया कि इस बारे में पहले भी कई बार प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं परंतु किसी ने इसकी सुध नहीं ली।