पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाजीगर बंजारा मंच ने सौंपा ज्ञापन

बाजीगर बंजारा मंच ने सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद - बाजीगर बंजारा मंच के प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मंच के प्रधान गुरमीत सिंह एडवोकेट व सचिव सतपाल ने राहुल गांधी को बाजीगर समुदाय से संबंधित मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। गुरुवार को दिल्ली से लौट कर आए बाजीगर बंजारा मंच के प्रधान गुरमीत सिंह ने बताया कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. अशोक तंवर के प्रयासों से ही बाजीगर बंजारा मंच के प्रतिनिधि मंडल को राहुल गांधी से मिलने और ज्ञापन देने का मौका मिला। ज्ञापन के जरिए मांग की गई कि बाजीगर बंजारा एवं घुमंतू समुदाय से जुड़े लोगों के आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक उत्थान की तरफ विशेष ध्यान दिया जाए। प्रतिनिधिमंडल में मुंबई के पूर्व सांसद हरिभाऊ राठौड़, जगीर सिंह, शिंगारा सिंह, बलबीर सिंह, डॉ. अमरीक सिंह नांगल, कुलवंत बाजीगर कैथल, प्रवीन कुमार, इंजीनियर सुरजीत मशाल, आदि रहे।