- Hindi News
- दो दिन में देनी होगी मतदान केंद्रों की निरीक्षण रिपोर्ट
दो दिन में देनी होगी मतदान केंद्रों की निरीक्षण रिपोर्ट
भास्कर न्यूज - फतेहाबाद
फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम बलजीत सिंह ने तहसीलदारों और उप तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी मतदान केंद्रों की निरीक्षण रिपोर्ट दो दिन में उपलब्ध करवाएं।
एसडीएम गुरुवार को कार्यालय में आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव प्रक्रिया से जुड़े संबंधित अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र 1 से 49 तक तहसीलदार रिपोर्ट देंगे जबकि मतदान केंद्र 50 से 89, 126 से 132 और 179 से 186 तक की रिपोर्ट उप तहसीलदार फतेहाबाद देंगे। उधर, उपतहसीलदार भट्टूकलां अपने एरिया के मतदान केंद्र 90 से 125, 187 से 206 की और उप तहसीलदार भूना अपने एरिया के मतदान केंद्र 133 से 178 का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
एसडीएम ने कहा कि संबंधित अधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि मतदान केंद्र का नाम, भवन का नाम सही दर्शाया गया है या नहीं। इसके अलावा मतदान केंद्र का भवन सुरक्षित व मौके पर है या नहीं।
कमरें में दो दरवाजे, पंखों और बिजली आदि की व्यवस्था है या नहीं। मतदान केंद्र में अपंग वोटरों की सहायता के लिए रैंप है या नहीं। सभी बूथों पर संकेत चिह्न भी लगाएं जाने हैं। इसके लिए भी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।