पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधार कार्ड अनिवार्य करने पर 106 डिपो होल्डरों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

आधार कार्ड अनिवार्य करने पर 106 डिपो होल्डरों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फतेहाबाद
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाले अनाज के लिए आधार कार्ड या यूआईडी नंबर जरूरी कर दिया है। विभाग की अटपटी शर्तांे से खफा फतेहाबाद ब्लॉक के 106 राशन डिपो होल्डरों ने सामुहिक त्यागपत्र दे दिया। त्यागपत्र डीएफएसओ केके मल्हान को दिया गया है। डीएफएसओ ने डिपो होल्डरों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों से उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों से जैसे आदेश मिलेंगे, उसी के अनुसार काम किया जाएगा।
डिपो होल्डरों ने कहा-रोज लगाई जा रही हैं शर्तें
ऑल फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन हरियाणा के प्रदेश महासचिव शीशपाल गोदारा, रामकुमार, भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, प्यारे लाल, मुंशी राम आदि ने आरोप लगाया कि विभाग तरह-तरह की शर्तंे थोप कर डिपो होल्डरों को शोषण करने में लगा हुआ है। डिपो होल्डरों ने विभाग से मांग की है कि आधार कार्ड की अनिवार्यता को खत्म किया जाए ताकि सभी पात्रों को योजना का लाभ मिल सके। डिपो धारकों ने विभाग से मांग की है कि उन्हें कमीशन ना देकर मासिक वेतन दे दिया जाए। नए लाभपात्रों को देना होगा आधार कार्ड
खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अनाज लेने के लिए आधार कार्ड या यूआईडी नंबर की अनिवार्यता नए लाभपात्रों के लिए की गई है। बीपीएल व एएवाई के लाभपात्रों के लिए आधार कार्ड जरूरी नहीं है। जिले में कुल साढ़े पांच लाख यूनिट इस योजना के तहत लाभपात्र हैं। जिसमें से लगभग
सवा लाख यूनिट वे लाभ पात्र हैं जो गणना के आधार पर इस योजना में शामिल किए गए हैं।