- Hindi News
- बस स्टैंड की बजाय रोड पर बसें, हाइवे पर जाम
बस स्टैंड की बजाय रोड पर बसें, हाइवे पर जाम
भास्कर न्यूज - फतेहाबाद
शहर में से गुजरने वाले नेशनल हाइवे पर ही बस स्टैंड है, मगर सिरसा से दिल्ली, चंडीगढ़ और अन्य जिलों में जाने वाली ज्यादातर बसें दिन में भी बस स्टैंड के बाहर हाइवे पर ही यात्रियों के इंतजार में खड़ी रहती हैं। इससे हाइवे पर बार बार जाम की स्थिति बनती रहती है। अन्य वाहन चालकों को इससे काफी परेशानी होती है।
आए दिन होती हैं दुर्घटनाएं
हाइवे पर बार बार जाम लगने की स्थिति में हर वाहन एक दूसरे से आगे जाने की होड़ में रहते हैं। जिससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पिछले माह के दौरान बस स्टैंड के सामने ही हाइवे पर लगभग एक दर्जन से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिनमें आठ लोग जख्मी भी हुए हैं। गनीमत यह है कि किसी की मौत नहीं हुई। लेकिन स्थिति यही रही तो किसी भी दिन कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। अचरज की बात तो यह है कि इन सारी परिस्थितियों से रोडवेज विभाग के संबंधित अधिकारी वाकिफ भी हैं लेकिन फिर भी न तो जीएम रोडवेज इस तरफ ध्यान दे रहे हैं और न ही ट्रैफिक पुलिस। अक्सर यह भी देखा गया है कि लंबे रूट वाली बसें भी लोकल बस की तरह ही चलती हैं। सिरसा से दिल्ली, चंडीगढ़ अथवा अन्य दूरदराज जगहों पर जाने वाली लंबे रूट की बसें भी रास्ते में छोटे छोटे गांवों के बस स्टॉप पर
रूकती चलती हैं जिसके कारण लंबा सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी होती है।