- Hindi News
- कांग्रेस ने कोई विकास नहीं करवाया : मिस्त्री
कांग्रेस ने कोई विकास नहीं करवाया : मिस्त्री
भास्कर न्यूज - रतिया
सांसद अशोक तंवर सिरसा लोकसभा क्षेत्र में जय यात्रा नहीं, बल्कि कांग्रेस का जनाजा निकाल रहे हैं। यह बात इनेलो टपरीवास सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष जग्गू मिस्त्री ने गुरुवार को अनाज मंडी में कही। उनके साथ जिला महासचिव हरबंस खन्ना, लेबर सैल के जिला प्रधान अजमेर सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल, व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान चिमन लाल गर्ग मौजूद थे। जग्गू मिस्त्री ने कहा कि सांसद अशोक तंवर यात्रा के माध्यम से विकास कार्यों को बखान करना चाहते हैं।