पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भक्ति के बिना परमात्मा को पाना संभव नहीं : शास्त्री

भक्ति के बिना परमात्मा को पाना संभव नहीं : शास्त्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रतिया
भक्ति के बिना परमात्मा को पाना संभव नहीं है। ये विचार पंडित रविकांत शास्त्री ने अनाज मंडी में चल रहे साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में गुरुवार को व्यक्त किए। समारोह श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा समिति रतिया द्वारा आयोजित किया जा रहा है। समारोह में श्रद्धालुओं द्वारा कृष्ण, सुदामा, ऋषि-मुनि, राधा-कृष्ण की झांकियां भी निकाली गई। इनके माध्यम से श्रद्धालुओं को परमात्मा की भक्ति का संदेश दिया गया। शास्त्री ने कहा कि परमात्मा कण-कण में विराजमान है। उसे पाने के लिए सच्चे हृदय से उसकी उपासना करना जरूरी है। बिना भक्ति के परमात्मा को पाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि गीता का संदेश सुनने मात्र से इंसान के विचार शुद्ध होते है, इसलिए उन्हें कथा का जरूर श्रवण करना चाहिए। समारोह में प्रणाली सेवा समिति के प्रधान प्रेम गर्ग, ऋषिकेश गर्ग, चिमन लाल गर्ग, राजीव गर्ग, बलबीर बाड़ा, सतपाल मंगला, पुरुषोत्तम दास, ओमप्रकाश भी मौजूद रहे।