- Hindi News
- पीडि़त किसान से सब्सिडी भी वापस लेगा बैंक
पीडि़त किसान से सब्सिडी भी वापस लेगा बैंक
भास्कर न्यूज - रतिया
जाखन दादी के किसान चरणजीत सिंह पर पशु पालन विभाग की दोहरी मार पडऩे जा रही है। विभाग का कहना है कि किसान को दी गई सब्सिडी राशि वापस ली जाएगी, क्योंकि किसान ने बैंक से भैंसों के लिए लोन नहीं लिया। लोन न लेने के कारण ही किसान से विभाग सब्सिडी की राशि वापस लेगा। किसान चरणजीत सिंह ने पिछले साल जनवरी माह में पशु पालन विभाग से भैंसों के लिए पांच लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था। इसके लिए विभाग ने किसान को 50 प्रतिशत सब्सिडी देनी थी और बैंक द्वारा पांच लाख रुपये का लोन दिया जाना था। यूको बैंक व विभाग द्वारा गठित कमेटी ने किसान को भैंसें खरीदने की अनुमति दे दी। किसान ने बोड़ा के किसान से छह भैंसें भी खरीद ली। ऐन मौके पर विभाग ने सब्सिडी न होने की बात कहकर राशि देने से इंकार कर दिया।
यह कहना है बैंक अधिकारी का
यूको बैंक के प्रबंधक अशोक चावला ने कहा कि समय पर सब्सिडी न मिलने के कारण किसान को लोन नहीं मिल पाया।