पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘जय सिरसा लोकसभा यात्रा’ टोहाना पहुंची

‘जय सिरसा लोकसभा यात्रा’ टोहाना पहुंची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - टोहाना
नरवाना हलके के धमतान साहिब से सिरसा के सांसद डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में आरंभ हुई ‘जय सिरसा लोकसभा यात्रा’ गुरुवार को टोहाना पहुंची। यात्रा के दौरान सांसद तंवर ने गांव बलियावाला व कमालवाला में जनसभाओं में कहा कि कांग्रेस हर व्यक्ति को उसका हक देने की बात करती है।
सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, मनरेगा, सर्वशिक्षा अभियान, खाद्य सुरक्षा विधेयक, गरीबों को सौ सौ वर्ग गज के प्लाट, अनुसूचित जाति के परिवारों को मुफ्त पानी के कनेक्शन आदि नीतियां व कार्यक्रम कांग्रेस की जनहितैषी सोच दर्शाते हैं।
गिनवाए विकास कार्य
तंवर ने कहा कि शिक्षा, सिंचाई, रेल, बिजली से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट सिरसा संसदीय क्षेत्र को मिले। फतेहाबाद जिले में 23,502 करोड़ रुपए की गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत परियोजना हरियाणा के इतिहास में सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है, जो मिला। कांग्रेस जिला प्रधान रणधीर सिंह ने कहा कि यह यात्रा न केवल क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी बल्कि अब तक हुए विकास कार्यों को बेहतर ढंग से लोगों तक पहुंचाएगी।