पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साबरमती के संत को श्रद्धासुमन अर्पित किए

साबरमती के संत को श्रद्धासुमन अर्पित किए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फतेहाबाद
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर गुरुवार को जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए उनको याद किया गया। एडीसी राज नारायण कौशिक व एसडीएम बलजीत सिंह की अध्यक्षता में लघु सचिवालय परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख बापू को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस मौके पर एडीसी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को सत्य व अहिंसा का मार्ग का दिखाया। इसी मार्ग पर चलते हुए उन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी और देश का आजाद करवाया।वे पूरी मानवजाति को एक समान मानते थे। इसी कर्म को मानते हुए राष्ट्रपिता ने अपना जीवन भी देश की ऐकता व अखंडता के लिए बलिदान कर दिया।
उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि वे अपने कार्यों को निष्ठा व ईमानदारी से करें। गरीबों की मदद तत्काल करें। इस अवसर पर कृषि उप निदेशक अनूप सिंह, कार्यक्रम अधिकारी आशा सेतिया, जिला राजस्व अधिकारी राम सिंह, तहसीलदार दर्शन सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेश बत्तरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
देवलोक से आई आत्मा थे महात्मा गांधी : तंवर
टोहाना - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पैराडाइज मैरिज पैलेस में श्रद्धांजलि सभा हुई। सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. अशोक तंवर व कांग्रेस के जिला प्रधान सरदार रणधीर सिंह सहित अन्य ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।