- Hindi News
- नई औद्योगिक नीति से प्रदेश के युवाओं को मिलेगा रोजगार: तंवर
नई औद्योगिक नीति से प्रदेश के युवाओं को मिलेगा रोजगार: तंवर
भूना। यूपीए सरकार की नई औद्योगिक नीति से देश व प्रदेश के युवाओं को उद्योगों में रोजगार उपलब्ध हो रहे हैं। इस नीति के कारण प्रदेश के पिछड़े जिलों व ब्लॉकों में ज्यादा से ज्यादा उद्योग लगाने का प्रोत्साहन युवाओं को दिया जा रहा हैं।
यह बात सिरसा के सांसद डा. अशोक तंवर ने जय सिरसा लोकसभा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं से कही। तंवर ने भूना खंड के गांव बुवान, बोस्ती, सनियाना, ढाणी सांचला, बुवान, भट्टू व भूना में जय सिरसा लोकसभा यात्रा निकाली। उन्होंने कहा कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र का विकास तीव्र गति से एक समान हुआ है।
उन्होंने बताया कि गोरखपुर में परमाणु संयंत्र के बाद सिरसा -फतेहाबाद, हिसार की दशा ही बदल जाएगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा वहीं विकास कार्य बढेंग़े। इस अवसर पर रतिया के विधायक सरदार जरनैल सिंह, फतेहाबाद के विधायक प्रहलाद सिंह गिल्ला खेड़ा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष तरसेम शर्मा, हंसराज चौधरी शहीदा वाली, लॉयंस क्लब के पूर्व प्रधान अजय महता आदि उपस्थित थे।
इन गांवों में पहुंची यात्रा
यात्रा गांव कमालवाला, बलियावाला, कन्हड़ी, समैण, टोहाना, जमालपुर, चिल्लेवाल, नत्थुवाल, चुहड़पुर, कासमपुर, हिम्मतपुरा, जाखल, साधनवास, सिधानी, चांदपुरा, बड़ी म्योंद, धारसूल, कुलां, इंदाछोई, बुवान, बोस्ती, सनियाना, ढाणी सांचला में भी गई। आज रतिया के 37 गांवों से गुजरेगी यात्रा जय सिरसा लोकसभा यात्रा शुक्रवार को टोहाना क्षेत्र के गांवों से होती हुई रतिया हलके के 37 गांवों से गुजरेगी।
31 को रतिया में
रतिया - सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद अशोक तंवर द्वारा जय सिरसा लोकसभा क्षेत्र की शुरू की गई यात्रा 31 जनवरी को रतिया क्षेत्र में प्रवेश करेगी। लेखराज लाली ने यह जानकारी दी।