पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शाहाबाद में बिजली पानी की समस्या से बेहाल हुई जनता

शाहाबाद में बिजली पानी की समस्या से बेहाल हुई जनता

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहाबाद - दो दिनों से बिजली और पानी न मिलने के कारण नगर की जनता बेहाल हो गई है। लोग जगह-जगह प्रदर्शन कर सरकार को कोस रहे हैं। मोहल्ला सैदां में भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव दीपक आनंद के नेतृत्व में मोहल्लावासियों ने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
दीपक आनंद ने कहा कि प्रदेश पर कमजोर सरकार का राज है जिसके कारण प्रदेश की जनता बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम केवल झूठे वादे कर कर्मचारियों के साथ-साथ प्रदेश की जनता को भी गुमराह कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दयालनगर में नरेंद्र बीबा, चरणजीत वधावन, गौरव अरोड़ा, गांव मद्दीपुर में गुरमीत सिंह कंबोज, सतनाम सिंह, हरनाम सिंह, हुडा चौक पर विहिप के कार्यकर्ताओं ने भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर लक्की चड्ढा, अशोक बतरा, कौशल्या रानी, आशा रानी, चंद सेठी, सुशीला देवी, चमनलाल, पप्पू भसीन, पंकज कोहली, अश्वनी, राजीव, दिलबाग, जसपाल सेठी और कमला मौजूद थे।