डीएवी कॉलेज में हुआ हवन
भास्कर न्यूज - पिहोवा
डीएवी कॉलेज में बुधवार को हवन यज्ञ आयोजित किया गया। प्रो. वीडी विद्यालंकार ने विधिवत रूप से मंत्रोच्चारण के साथ आहुति डलवाई। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में यज्ञ को ही श्रेष्ठ धर्म माना जाता है। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केडी झा ने कहा कि यह संयोग की बात है कि कॉलेज में शिक्षा दे रहे पांच प्राध्यापक डॉ. आभा चतुर्वेदी, डॉ. विद्यालंकार, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, डॉ. अशोक कुमार व प्रो. मनोज कुमार का जनवरी माह में ही जन्मदिन है। इसलिए इनके हाथ से आहुति डलवाने के लिए भी इस यज्ञ का आयोजन किया गया। ताकि इनकी दी शिक्षा से विद्यार्थियों का जीवन सुखमय हो सके।